Saturday, 18 February 2012

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज

 उत्तार प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का  मतदान आज होगा । इस  विधानसभा में मतदाता 967 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। उम्मीदवारों की परीक्षा ले चुकी जनता है, अब बारी मतदाता की है। रविवार को इस चरण के 11 जिलों में 1.70 करोड़ से अधिक 
चौथे चरण में कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए जनमत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो जाएगा।कई दिग्गजों का इम्तहान जैसे  कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ,कानून मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद,विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के अतिरिक्त प्रदेश सरकार के चार मंत्री भी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा निर्दल उम्मीवार रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' व पीस पार्टी के अखिलेश सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है।
 , चौथे चरण में राजधानी लखनऊ समेत हरदोई, छत्रपति शाहूजी महराजनगर, बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, चित्रकूट, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली व प्रतापगढ़ में वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि इस चरण में 18 हजार से अधिक मतदान केंद्र हैं, जिनमें तीन हजार संवेदनशील और 36 सौ अति संवेदनशील हैं। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल लगाए गए हैं।
अब तक के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा है। फिर भी रविवार को सबकी निगाह लखनऊ पश्चिम पर रहेगी जहां वर्ष 2007 में सबसे कम 27.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

 वैसे पिछले चुनाव में चौथे चरण के दौरान 43.84 फीसदी वोट पड़े थे। सबसे अधिक मतदान फतेहपुर के खागा विधानसभा क्षेत्र में 56.71 फीसदी रहा था। भी अधिक मतदान होने की आशा जताई जा रही है ।

Friday, 17 February 2012

शाहजहा कितना खुश किस्मत कि उसको मुमताज जैसी मोहब्बत मिली तभी तो उसने एक प्यार का  नायाव तोफहा  दिया था ।

श्रीलंका की जीत के बाद टीम इंडिया राह आसान नहीं

सिडनी: सीबी एकदिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर श्रीलंका की बड़ी जीत ने टीम इंडिया के लिए भीखतरा खड़ा कर दिया है।लेकिन भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे चार मैचों में से कम से कम दो मैच जरूर जीतने होंगे. यानि अब एक भी गलती धोनी पर भारी पड़ सकती है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की धमाकेदार जीत ने ट्राई सीरीज को बेहद रोमांचक बना दिया है. अभी तक श्रीलंका को कोई भाव नहीं दे रहा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया पर बोनस प्वाइंट के साथ दर्ज की गई जीत के बाद अब जयवर्धने की टीम धोनी और क्लार्क के लिए खतरा बन गई है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की तरह श्रीलंकाई टीम भी अब ट्राईसीरीज के फाइनल की रेस में शामिल हो गई है. हालांकि इस मैच के बाद भी अंकतालिका में भारत की टीम ही टॉप पर है अंकतालिका के इस समीकरण से एक बात तो साफ है कि दूसरे दौर में जो भी टीम कमजोर पड़ी उसके लिए फाइनल का रास्ता बंद हो सकता है. ऐसे में भारत के लिए ये अहम हो गया है कि वो आने वाले मैचों में आखिरी ओवर में मैच फंसाने से बचे, क्योंकि पिछले तीनों ही मुकाबले में भारतीय टीम हारते-हारते बची है 
.
अंकतालिका में टीम इंडिया 4 मैच में 2 जीत और 10 अंकों के साथ टॉप पर है. 4 मैच में 2 जीत और 9 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है. वहीं श्रीलंका की टीम अब 7 अंकों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
इस मैच से पहले सिर्फ 2 अंक जोड़ने वाली श्रीलंकाई टीम ने सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को खेल के हर पहलू में मीलों पीछे छोड़ दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का रिकी पॉन्टिंग का फैसला गलत साबित हुआ. नियमित अंतराल में ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते रहे.ऑस्ट्रेलिया की टीम 41 ओवर से पहले ही 158 रन पर ऑल आउट हो गई.
जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम को कप्तान जयवर्धने और दिलशन ने जबर्दस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने आठवें ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि दिलशन की पारी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई लेकिन जयवर्धने दूसरे छोर पर जमे रहे और श्रीलंका को शानदार जीत दिलाने के बाद ही लौटे| इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने बाकी टीमों को चेतावनी दे दी है.
अब मामला कांटे का है. अगर आखिरी ओवर का इंतजार करते रहे तो फाइनल की सीट बेहद मुश्किल हो जाएगा. यहां से एक भी गलती फाइनल का दरवाजा बंद कर सकती  

Tuesday, 14 February 2012

सचिन एक बार फिर नाकाम

एडिलेड. सीबी सीरीज के पांचवे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत के सामने 237 रन की चुनौती रखी है।237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवाकर 42 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और गौतम गंभीर क्रीज पर हैं।
 
                                                                                                                                                                                                                                        दिनेश चांडीमल के बेहतरीन अर्धशतक और कप्तान महेला जयवर्धने की उपयोगी पारी के दम पर  भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को निर्धारित 50 ओवरों में 236 रन के स्कोर तक सीमित रखा।
   
 भारत को पहला झटका छठे ओवर की अंतिम गेंद पर लगा। नुवान कुलसेखरा ने सचिन तेंडुलकर की कीमती विकेट झटककर इंडिया को बैकफुट पर कर दिया। सचिन 15 रन बनाकर विकेट के पीछे कुमार संगकारा द्वारा लपके गए।

Sunday, 5 February 2012

तेरे ये मस्त मस्त दो नैन

ऐश्वरिया की नीली नीली  आखे विश्व की सबसे प्यारी आखे है \जिन्हें देख कर खो जाने को मन चाहता है ।
ये आ॑खे,ये दो आ॑खे नीले नीले अम्बर पर,जैसे आसमान में  नीर भरी सी दो बदली हो  !बस इतना ही कहना ही की 

                           जाने कितनी ही रातो को,
देख के इन को ख्वाबो मे !
जाग गये,फ़िर सो ना सके,
बस डूबे रहे खयालो मे !
रातो की रानी लगती है,
ये आ॑खे ये दो आ॑खे !! 

तेरे ये मस्त मस्त दो नैन  मेरे दिल का ले गए ये चैन। 

‘ नायर ने देश को गुमराह किया’:वी नारायणसामी

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को आरोप लगाया कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने यह कहकर देश को गुमराह किया कि उन्हें अपनी सफाई देने का मौका नहीं दिया गया।
माधवन नायर एंट्रिक्स-देवास सौदे में गड़बड़ी के लिए दोषी ठहराए गए । एंट्रिक्स-देवास करार में गड़बड़ी के लिए समिति ने माधवन नायर सहित वरिष्ठ वैज्ञानिकों ए भास्करनारायण, केआर श्रीधरमूर्ति और केएन शंकर को दोषी पाया और इनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
नायर के अनुसार उन्हें एंट्रिक्स देवास सौदे की जांच करने वाली उच्च स्तरीय समिति के सामने अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला।  नारायणसामी ने यहां संवाददाताओं से कहा,  समिति की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि माधवन नायर को निजी तौर पर सुना गया था। 

इस मामले में नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का पालन किया गया था। नायर ने यह कह कर देश को गुमराह किया कि उन्हें अपनी बात कहने का मौका नहीं दिया गया।इसरो के चार वैज्ञानिकों को दोषी ठहराए जाने के मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 'चुप्पी' पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है।और भाजपा ने प्रधानमंत्री को इस पूरे प्रकरण पर अपना रुख स्पष्ट करना मांग की है।